HighLights
- जल्दी ही जारी होगी सीयूईटी 2025 की आंसर की
- यहां देखें आंसर की डाउनलोड करने की डिटेल्स
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर 13 मई से 03 जून तक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) 2025 का आयोजन किया गया था। सीयूईटी यूजी की परीक्षा हर साल स्नातक में प्रवेश लेने के लिए आयोजित कराई जाती है। हालांकि इस वर्ष CUET UG 2025 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एनटीए सीयूईटी यूजी एग्जाम की आंसर की जून के तीसरे सप्ताह में संभावित रूप से जारी कर सकता है। इसके साथ ही एनटीए की ओर से आंसर की के साथ-साथ छात्रों के लिए आपत्ति दर्ज करने के लिए आपत्ति विंडों भी खोल दी जाएगी। सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आंसर की जारी होने पर एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे कर सकेंगे आंसर की डाउनलोड
CUET UG 2025 परीक्षा की आंसर की कभी भी जारी हो सकती है। यदि आपने भी सीयूईटी यूजी की परीक्षा दी है, तो आप नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
यह विडियो भी देखें
- सीयूईटी आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें।
- अब सीयूईटी पोर्टल पर जाएं।
- इसके बाद “CUET UG 2025 Provisional Answer Key" पर क्लिक करेंगे।
- अब एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन करेंगे।
- इसके बाद आंसर की डाउनलोड करेंगे।
- आंसर की चेक करने के बाद भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
प्रोविजनल आंसर की संबंधित दिशा निर्देश
एनटीए की ओर से (CUET UG) 2025 एग्जाम की आंसर की जारी करने के बाद छात्रों के लिए आपत्ति विंडों भी खोल दी जाएगी। छात्रों को अपनी आपत्ति दर्ज करने के लिए लगभग दो से तीन दिन का समय दिया जायेगा। यदि कोई छात्र किसी प्रश्न पर अपनी आपत्ति दर्ज करता हैं, तो उसे प्रति प्रश्न के लिए 200 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद एनटीए की ओर से कुछ समय बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। नीचे बताई गए स्टेप्स को फॉलो कर आप अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रमुख स्टेप्स
- सबसे पहले सीयूईटी पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद उस प्रश्न का चयन करें, जिस पर आपको आपत्ति है।
- इसके बाद प्रश्न से संबंधित साक्ष्य को अपलोड करें।
- अंत में ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सबमिट बटन पर क्लिक करें
